Hometrendingकर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन का 200वां निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम संपन्न, सदर...

कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन का 200वां निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम संपन्न, सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बांटा भोजन

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन ने समाजसेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल करते हुए अपना 200वां निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम संपन्न किया। इस अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता कार्यक्रम में पहुंचे और जरूरतमंद लोगों को स्वयं भोजन वितरित किया। उन्होंने संस्था द्वारा लगातार किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए पदाधिकारियों और सेवकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि कुछ लोग चोरी और दूसरों का हक छीनकर अपना जीवन यापन करते हैं, वहीं कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन परिवार पिछले कई वर्षों से निःस्वार्थ भाव से समाजसेवा में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस सेवा परिवार के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन पिछले चार वर्षों से निरंतर समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था की ओर से निःशुल्क भोजन वितरण के अलावा रक्तदान, गौ सेवा, वानर भोजन सेवा तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे विभिन्न सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। संस्था का आगामी प्रमुख लक्ष्य ‘अन्नपूर्णा रसोई’ का निर्माण करना है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को नियमित रूप से निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा सके। 200वें भोजन वितरण कार्यक्रम के दौरान विधायक पंकज गुप्ता ने संस्था के सेवा कार्यों की प्रशंसा की तथा संस्था के अध्यक्ष चेतन मिश्रा को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहने चाहिए। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष चेतन मिश्रा, कुलदीप पांडेय, अम्बुज मिश्रा, संजय फौजी, रेनू वर्मा, आरती वर्मा सहित करीब तीन दर्जन सेवक मौजूद रहे। संस्था के सदस्यों ने भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता और समाजसेवा के कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments