Homeउत्तर प्रदेशKanpur: आठ मिमी बारिश से सामान्य से 12 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान,...

Kanpur: आठ मिमी बारिश से सामान्य से 12 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान, बारिश की संभावना

Kanpur

आसमान में बादलों की बनी रहेगी आवाजाही

कानपुर:(Kanpur) चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है और आठ मिमी बारिश हो गई। इसके साथ ही आसमान में बादल छाये रहे, जिससे तापमान सामान्य से 12 डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा और बारिश की संभावना है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने शुक्रवार को बताया कि एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के हिस्सों पर बना हुआ है। एक ओर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल पर बना हुआ है।

पूर्व-पश्चिम ट्रफ अब उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब पर चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार और झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल पर बने हुए चक्रवाती परिसंचरण से गुजरती हुई बांग्लादेश तक जा रही है। उत्तर दक्षिण ट्रफ दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश से विदर्भ, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक होते हुए तटीय कर्नाटक तक बनी हुई है। मौसम की इन गतिविधियों से उत्तर प्रदेश में भी बदलाव हुआ है और लोगों को भीषण गर्मी व लू से काफी हद तक राहत मिल सकी।

बताया कि अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 91 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 54 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 7.1 किमी प्रति घंटा रही और 8.4 मिमी बारिश हुई। पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के कारण 26-29 के मध्य धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments