Homeउत्तर प्रदेशझांसी विकास प्राधिकरण का एक्शन मोड, दो अवैध निर्माण सील

झांसी विकास प्राधिकरण का एक्शन मोड, दो अवैध निर्माण सील

झांसी, उत्तर प्रदेश। अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाते हुए झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) की प्रवर्तन टीम ने प्राधिकरण क्षेत्र में दो स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। बिना स्वीकृत मानचित्र के संचालित निर्माणों और व्यावसायिक गतिविधियों पर यह कार्रवाई की गई। प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश अग्रवाल द्वारा शिवपुरी रोड स्थित पहूज नदी पुल के पास लगभग 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में व्यावसायिक उपयोग के लिए अवैध निर्माण कर व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। जांच में निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र के पाया गया। इसके अलावा टेक्नोक्रेट्स कोचिंग संस्थान, जो सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, सीपरी बाजार परिसर में संचालित किया जा रहा था, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के अनुसार संस्थान का संचालन निर्धारित नियमों एवं स्वीकृत मानचित्र के बिना किया जा रहा था। दोनों मामलों में पहले ही संबंधित पक्षों को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे तथा सीलिंग आदेश पारित किए गए थे। आदेशों का पालन न किए जाने पर प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों परिसरों को सील कर दिया। यह कार्रवाई प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में तथा पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न हुई। अभियान के दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता और अवर अभियंता भी उपस्थित रहे। झांसी विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण और अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments