HomeCrimeJalaun: सलाघाट में स्नान करने गई युवती नदी में डूबी

Jalaun: सलाघाट में स्नान करने गई युवती नदी में डूबी

Jalaun

जालौन:(Jalaun) पिरौना चौकी अंतर्गत सला घाट में नहाने गई एक 18 वर्षीय युवती नदी में डूब गई। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू की लेकिन युवती का कहीं पता न चल सका। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

गौरतलब है कि कस्बा पूंछ निवासी निशा साहू पुत्री वीरसिंह दो युवकों के साथ जागेश्वर धाम सलाघाट भगवान के दर्शन और स्नान करने गई थी कि नदी में नहाते समय वह पानी में डूब गई, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई तो मौके पर पिरौना चौकी पुलिस पहुंची और खोजबीन में जुट गई। इसके बाद घटना की सूचना कोंच एसडीएम अंगद यादव तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी कोंच रामसिंह को दी गई। अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। अब तक नदी में डूबी युवती का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस खोजबीन में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments