Friday, March 29, 2024
Google search engine
HomeCrimeमहाराष्ट्र के पालघर में बिल को लेकर विवाद में लोगों ने अस्पताल...

महाराष्ट्र के पालघर में बिल को लेकर विवाद में लोगों ने अस्पताल प्रमुख पर किया हमला, जमकर की तोड़फोड़

महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक घटना सामने आ रही है जहां एक मरीज के चिकित्सा बिल को लेकर विवाद के बाद लोगों के एक समूह ने अस्पताल के मलिक पर कथित तौर पर हमला कर दिया और अस्पताल में बुरी तरह से तोड़फोड़ की गई।

कितने लोगों को किया गया है गिरफ्तार ?

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को हुई इस घटना में अस्पताल प्रमुख गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बालासाहेब पाटिल ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि करीब 20 से 25 लोग बोईसर इलाके में स्थित अस्पताल में घुस गए और डॉक्टरों पर हमला करने के साथ ही वहां तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि एक मरीज के चिकित्सा बिल को लेकर हुए विवाद के बाद यह हमला किया गया।

पूरे मामले पुलिस प्रशासन का क्या कहना है?

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, अस्पताल के प्रमुख डॉ. स्वप्निल शिंदे हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पड़ोसी राज्य गुजरात के वापी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिंदे ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के पदाधिकारी अस्पताल में मरीजों के बिल में कमी की मांग कर रहे थे। उन्होंने आगे दावा किया, “हम तैयार हैं, लेकिन वे (मनसे) कभी बिल का भुगतान नहीं करते हैं।

किन धाराओं में किया गया केस दर्ज?

पाटिल ने बताया कि घटना के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और महाराष्ट्र चिकित्सा परिचर्या सेवाकर्मी और चिकित्सा परिचर्या सेवा संस्था (हिंसा और संपत्ति के नुकसान का निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, उन्होंने थाने पहुंचे डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल को सुरक्षा का आश्वा सन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments