HomeMaharashtraबंदूक दिखाकर होटल मालिक को किया गया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया, सात...

बंदूक दिखाकर होटल मालिक को किया गया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया, सात लोग गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई में होटल चला रहे एक व्यापारी को वित्तीय विवाद के चलते कुछ लोगों ने बंदूक दिखाकर कथित रुप से अगवा कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार दोपहर यह वारदात हुई और पुलिस ने बाद में व्यापारी अनूप कुमार शेट्टी को ठाणे से मुक्त कराया। उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अंधेरी-कुर्ला रोड पर चार लोग शेट्टी के होटल वीरा रेसीडेंसी में उसके कक्ष में घुस गये और उन्होंने कथित रूप से उसके साथ मारपीट की। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने शेट्टी को अगवा करने से पहले पिस्तौल से तीन गोलियां चलायीं एवं चाकू भी दिखाया। उन्होंने बताया कि आरोपी शेट्टी को ठाणे ले गये जहां से पुलिस ने सोमवार रात को उसे मुक्त कराया। पुलिस का कहना है कि यह घटना शेट्टी और आरोपियों में से एक व्यक्ति के बीच वित्तीय विवाद का परिणाम है। इस व्यक्ति ने छह महीने तक यह होटल चलाया था। अधिकारी के अनुसार, इस घटना के सिलसिले में सात व्यक्तियों को गिरफ्तार कर भादंसं एवं हथियार कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments