Monday, May 18, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraपालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे टेंपो को कंटेनर ने...

पालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे टेंपो को कंटेनर ने मारी टक्कर, 13 की मौत, 20 से अधिक घायल

पालघर/इंद्र यादव। महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार को मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धाणीवरी इलाके के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बारातियों से भरे एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, टेंपो में सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में धाणीवरी इलाके के पास सामने से आ रहे कंटेनर ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग और हाईवे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक कई घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। साथ ही प्रशासन को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर पालघर के दहानू में हुई इस दुर्घटना की खबर बेहद दुखद है और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।इस हादसे के बाद एक बार फिर मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण गंभीर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments