HomeCrimeपुणे में होर्डिंग गिरने से ५ की मौत

पुणे में होर्डिंग गिरने से ५ की मौत

पुणे। पिंपरी-चिंचवड़ शहर के किवले इलाके में सोमवार की शाम एक लोहे का भारी भरकम होर्डिंग बोर्ड गिरने से ४ महिलाओं समेत ५ लोगों की मौत हो गई। देहूरोड-कात्रज बाइपास पर यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में २ युवकों समेत ३ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। तूफानी हवा व बारिश के चलते यह होर्डिंग गिरी, जिसने ५ जिंदगियां निगल लीं। शाम ५ बजे बारिश से बचने के लिए वे एक टपरी में रुके हुए थे और अचानक होर्डिंग की चपेट में आ गये। फायर ब्रिगेड के जवानों ने होर्डिंग काटकर मृतकों एवं घायलों को बाहर निकाला। जख्मियों को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर डॉ. राजेश देशमुख व सिटी पुलिस कमिश्नर विनयकुमार चौबे ने घटनास्थल पर जाकर राहत कार्य के निर्देश दिये। मनपा के अतिरिक्त आयुक्त जीतेंद्र वाघ तथा प्रदीप जांभले ने घटनास्थल का जायजा लिया और संबंधित विभागों को तत्काल जांच व कार्रवाई का आदेश दिया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को ३ लाख रूपये मदद देने की घोषणा की। हादसे में अनिता उमेश रॉय (उम्र 45 वर्ष, नि. थॉमस कॉलोनी, देहूरोड), शोभा विजय टाक (उम्र 50 वर्ष, नि. पारसी चाल, देहूरोड रेलवे स्टेशन के पास), वर्षा विलास केदारे (उम्र 50 वर्ष, गांधीनगर, देहूरोड), भारती नितिन मंचक (उम्र 33 वर्ष, नि. शीतलादेवी मंदिर के पास, मामुर्डी) और रामअवध प्रह्लाद आत्मज (उम्र 29 वर्ष, नि. पिपारा सोहत, लक्ष्मीपुर, उत्तर प्रदेश) की मौत हो गई, जबकि पम्चर दुकानवाला विशाल शिवशंकर यादव (उम्र 20 वर्ष, नि. उत्तर प्रदेश), रहमत मोहम्मद अंसारी (उम्र 21 वर्ष, नि. बेंगलुरु-मुंबई हाइवे के पास, किवले) और रिंकी दिलीप रॉय (उम्र 45 वर्ष, नि. थॉमसकॉलोनी देहूरोड) गंभीर रूप से जख्मी हो गये। हादसे के बाद किवले में खलबली मच गई और लोग घटनास्थल पहुंचने लगे। राहत व बचाव का काम देर तक चलता रहा। आस-पास के लोगों ने राहत बचाव शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर देहूरोड और रावेत पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लोगों को होर्डिंग के नीचे से बाहर निकाला गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments