Thursday, March 28, 2024
Google search engine
HomeMaharashtraमोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 महिलाओं की मौत, 2 गंभीर

मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 महिलाओं की मौत, 2 गंभीर

धुले। महाराष्ट्र के धुले जिले में मंगलवार को भयावह हादसा हुआ है। धुले जिले के साक्री तालुक के निजामपूर गांव के पास स्थित मोमबत्ती की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि चिपलीपाडा शिवार में मोमबत्ती बनाने की फैक्ट्री में आग की चपेट में आने से चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में जन्मदिन में इस्तेमाल होने वाली आकर्षक मोमबत्तियां बनाई जाती थी। रोज की तरह आज भी फैक्ट्री में काम चल रहा था, तभी दोपहर करीब दो बजे अचानक शार्ट सर्किट से भयानक आग लग गयी। इस आग में चार महिलाओं की मौत होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके है और जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर जैताने की रहने वाली है। मृतकों में आशाबाई भैया भागवत (उम्र 35 वर्ष), राजश्री भैया भागवत (उम्र 15 वर्ष), नयना संजय माली, सिंधुबाई धुडकू राजपूत के तौर पर हुई हैं। इस बीच हादसे की जानकारी लगते ही जिला पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक संजय बारकुंड ने कहा है कि आग लगने के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। निजामपूर पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। जबकि बाकी घायलों को इलाज के लिए नंदुरबार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आग में झुलस कर मरने वाली महिलाओं में एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। पुलिस अब आग लगने के सही कारणों की जांच कर रही है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments