HomeArchitectureEducationबीएमसी छात्र वाहिद शेख का हुनर पहुंचा मुख्यमंत्री तक, लकड़ी से बनाई...

बीएमसी छात्र वाहिद शेख का हुनर पहुंचा मुख्यमंत्री तक, लकड़ी से बनाई खास नेमप्लेट की भेंट

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के बांद्रा स्थित भारत नगर वोकेशनल स्कूल क्रमांक-1 के छात्र वाहिद शेख और विशेष शिक्षक (वुडवर्क) मुकेश देशमाने ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपने हाथों से लकड़ी से तैयार की गई आकर्षक नेमप्लेट भेंट की। मुंबई में हुई इस मुलाकात के दौरान छात्र और शिक्षक द्वारा तैयार की गई कलाकृति को देखकर मुख्यमंत्री फडणवीस ने उनकी प्रतिभा और मेहनत की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस विशेष उपहार के लिए दोनों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर मुंबई की महापौर रितु तावड़े भी उपस्थित थीं। भारत नगर वोकेशनल स्कूल के छात्र द्वारा तैयार यह नेमप्लेट विद्यार्थियों को दिए जा रहे व्यावसायिक एवं कौशल आधारित प्रशिक्षण की एक खूबसूरत मिसाल के रूप में सामने आई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments