HomeHealth & Fitnessअंधेरी में 30 जुलाई को विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

अंधेरी में 30 जुलाई को विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

मुंबई। आंखों के स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने और नेत्र संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उचित उपचार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सेंट अर्नोल्ड्स नाइट डिग्री कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ईशा नेत्रालय के सहयोग से 30 जुलाई 2026 को विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जनहितकारी शिविर सेंट अर्नोल्ड्स नाइट डिग्री कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, महाकाली गुफा रोड, अंधेरी (पूर्व), मुंबई स्थित कॉलेज के असेंबली हॉल में दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों द्वारा आंखों की निःशुल्क जांच की जाएगी और आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श भी दिया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों को नियमित नेत्र जांच के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा आंखों से जुड़ी समस्याओं की शुरुआती अवस्था में पहचान के लिए प्रोत्साहित करना है। कॉलेज प्रशासन और एनएसएस इकाई ने विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा आसपास के नागरिकों से इस निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही लोगों से अपने परिवार के सदस्यों को भी शिविर में लाकर उनकी आंखों की जांच कराने का आग्रह किया गया है। “स्वस्थ आंखें, उज्ज्वल भविष्य” के संदेश के साथ आयोजित यह शिविर समाज के विभिन्न वर्गों तक नेत्र स्वास्थ्य जांच और जागरूकता पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments