Home Crime ‘सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र’ अभियान के तहत एफडीए की बड़ी कार्रवाई

‘सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र’ अभियान के तहत एफडीए की बड़ी कार्रवाई

0

छत्रपति संभाजीनगर में 30.29 लाख रुपए का प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ जब्त

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र में ‘सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र’’ अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफ़डीए) ने छत्रपति संभाजीनगर शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 30,29,493 रुपए मूल्य का प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों का जखीरा जब्त किया है। कार्रवाई के लिए दो टीमें गठित कर रात के समय मोती कारंजा और मोंढा परिसर में छापेमारी की गई। एफडीए की टीम ने सबसे पहले सैयद वाजेद सैयद फारुख, सैयद माजेद सैयद फारुख और सैयद साजेद सैयद फारुख के आवास की तलाशी ली। जांच के दौरान वहां बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों का भंडारण पाया गया। कार्रवाई में रजनीगंधा, गोवा, बाजीराव, RMD, विमल, डायरेक्टर, V1/मस्तानी सुगंधित तंबाकू, पान पराग और रजनीवास जैसे विभिन्न ब्रांडों का प्रतिबंधित माल बरामद किया गया। आवास से जब्त किए गए इस माल की कुल कीमत ₹14,02,405 बताई गई है। इस मामले में तीनों आरोपियों के साथ ही संबंधित आपूर्तिकर्ताओं और कंपनियों के खिलाफ क्रांति चौक पुलिस स्टेशन, छत्रपति संभाजीनगर में शिकायत दर्ज कराई गई है।
बाबा लॉज के नीचे मिला गोदाम, ₹16.27 लाख का और माल जब्त
कार्रवाई के दौरान एफडीए की टीम को आरोपियों से संबंधित बाबा लॉज, हरी मस्जिद के पास, नवाबपुरा के नीचे एक गोदाम का पता चला। गोदाम की जांच करने पर वहां भी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों का भंडारण मिला। यहां से गोवा, हीरा, बाजीराव, रजनीवास और रॉयल/मस्तानी सुगंधित तंबाकू सहित विभिन्न ब्रांडों का ₹16,27,088 मूल्य का माल जब्त किया गया। इस मामले में भी तीनों आरोपियों के साथ आपूर्तिकर्ताओं और संबंधित कंपनियों के खिलाफ जिन्सी पुलिस स्टेशन, छत्रपति संभाजीनगर में शिकायत दर्ज कराई गई है। दोनों कार्रवाई में कुल मिलाकर ₹30,29,493 का प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों का स्टॉक जब्त किया गया है। इस कार्रवाई को खाद्य सुरक्षा अधिकारी वर्षा रोडे, कीर्तिका झाडे, योगेश चिभडे (IB), सहायक आयुक्त (शहर) दयानंद पाटील और छत्रपति संभाजीनगर विभाग के संयुक्त आयुक्त श्रीकांत करकळे की टीम ने अंजाम दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here