HomeCrimeमुंबई के वडाला में 'चूहा' बना खूंखार बिलाव, चाकू के जोर पर...

मुंबई के वडाला में ‘चूहा’ बना खूंखार बिलाव, चाकू के जोर पर तीन दुकानों में मचाया तांडव!

इंद्र यादव/मुंबई। मुंबई के वडाला इलाके में रविवार रात चाकू के बल पर दुकानदारों को धमकाने और लूटपाट का मामला सामने आया है। बीएसटी चाल इलाके में हुई इस वारदात के बाद स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों में दहशत का माहौल है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, आरोपी की पहचान नौशाद उर्फ ‘चूहा’ के रूप में हुई है। आरोप है कि रविवार रात वह हाथ में धारदार चाकू लेकर इलाके की तीन दुकानों में घुसा और दुकानदारों को जान से मारने की धमकी देकर आतंक फैलाया।बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक दुकान से मोबाइल फोन, गल्ले में रखे ₹22 हजार नकद और अन्य सामान लूट लिया। आरोप है कि दुकानों में वारदात को अंजाम देने के अलावा उसने रास्ते से गुजर रहे तीन लोगों को भी चाकू दिखाकर धमकाया और उनसे लूटपाट करने की कोशिश की।वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में कथित तौर पर आरोपी हाथ में हथियार लेकर दुकान के भीतर दिखाई दे रहा है। घटना के बाद सामने आए दृश्यों में दुकान का सामान बिखरा हुआ नजर आया। दिनदहाड़े और रात के समय होने वाली ऐसी वारदातों को लेकर स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि आरोपी के जल्द पकड़े जाने से इलाके में फैले डर को कम करने में मदद मिलेगी।इस मामले में वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं या नहीं और इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। अब पुलिस के सामने चुनौती आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाने की है, ताकि इलाके के व्यापारियों और नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बहाल हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments