HomeArchitectureBreakingभ्रष्टाचार पर IRCTC की जीरो टॉलरेंस नीति, CBI के हत्थे चढ़े कर्मचारी...

भ्रष्टाचार पर IRCTC की जीरो टॉलरेंस नीति, CBI के हत्थे चढ़े कर्मचारी को नौकरी से किया बर्खास्त

नई दिल्ली। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा पकड़े गए अपने एक कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। 27 जुलाई 2026 को RCTC ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हाल ही में कंपनी के एक कर्मचारी को भ्रष्टाचार के मामले में CBI ने पकड़ा था। मामले से जुड़े तथ्यों पर विचार करने और निगम के लागू नियमों एवं विनियमों के तहत संबंधित कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया।IRCTC ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और किसी भी प्रकार के अनैतिक आचरण के प्रति उसकी जीरो टॉलरेंस नीति है। निगम के प्रत्येक कर्मचारी से अपेक्षा की जाती है कि वह अपने आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यावसायिकता के साथ करे। निगम ने कहा कि जनता का विश्वास संगठन की आधारशिला है। प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी प्रकार की अवैध रिश्वत या अनुचित लाभ स्वीकार करना गंभीर कदाचार है और देश के लागू कानूनों के तहत दंडनीय भी है। IRCTC ने कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे कानून, निर्धारित प्रक्रियाओं और उच्चतम नैतिक मानकों के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल पाए जाने या भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, आचरण नियमों अथवा अन्य लागू नियमों का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सक्षम जांच एजेंसियों द्वारा आपराधिक कार्रवाई भी की जा सकती है। IRCTC ने कहा कि संबंधित कर्मचारी के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई सभी कर्मचारियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि सार्वजनिक सेवा से जुड़े दायित्वों के निर्वहन में ईमानदारी से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments