
ठाणे। येऊर स्थित पपू स्वानंद बाबा आश्रम में गुरुपूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम में स्वानंद बाबा की मूर्ति स्थापित की गई, जिसका विधिवत पूजन मुख्य ट्रस्टी प्रेम शुक्ला और शांति शुक्ला ने किया। प.पू स्वानंद बाबा सेवा न्यास की ओर से गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भजनों से आश्रम परिसर भक्तिमय हो गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं और अतिथियों का स्वागत पं. दुर्गा प्रसाद पाठक एवं अन्य आयोजकों ने किया। इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, उद्योगपति पंकज मिश्रा, सत्येंद्र विश्वकर्मा, पत्रकार अनिल शुक्ला, अभय मिश्रा, श्रीनारायण तिवारी, विजय सिंह कौशिक, आदित्य दुबे, सुरेश शुक्ला, उदय प्रताप सिंह, जय प्रकाश सिंह, सुरेंद्र मिश्र, राकेश तिवारी बबलू, नागेंद्र शुक्ला, सुरेश मिश्रा, राकेश पाण्डेय, रंजीत सिंह, अविनाश पांडे, आलोक पांडे, वीपेंद्र पाठक, शिवसागर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

