Homeउत्तर प्रदेशनगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने किया अधिवक्ताओं का सम्मान

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने किया अधिवक्ताओं का सम्मान

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा एवं उनके पति भानु मिश्रा की ओर से अधिवक्ताओं के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन्नाव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान आयोजकों ने अधिवक्ताओं का सम्मान करते हुए न्याय व्यवस्था और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। आम नागरिकों को न्याय दिलाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अधिवक्ता समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। सम्मान समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा एवं भानु मिश्रा का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता समाज के कई वरिष्ठ सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments