HomeArchitectureBreakingबच्ची से रेप फिर हत्या का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

बच्ची से रेप फिर हत्या का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा के एक गांव में एक नाबालिग लड़के ने ढाई वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और ह्त्या का प्रयास किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि बोराखेड़ी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले तरवाड़ी गांव में गुरुवार दोपहर हुई इस घटना को लेकर 17 वर्षीय लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अधिकारी ने बताया कि बच्ची अपनी दादी के साथ घर के बाहर खेल रही थी तभी पड़ोस में रहने वाला लड़का उसके पास आया और बच्ची को चिप्स तथा चॉकलेट दिलाने के लिए पास की दुकान पर ले जाने की इजाजत मांगी। दादी ने लड़के को बच्ची को अपने साथ ले जाने की अनुमति दे दी। लड़का रास्ते में बच्ची को एक सुनसान कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर भाग गया। उन्होंने बताया कि जब बच्ची शाम तक घर वापस नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने लड़के को मोबाइल फोन पर कॉल किया और बच्ची की तलाश में निकल पड़े। तभी परिजनों को एक स्वास्थ्य केंद्र से फोन आया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है और वह एक कमरे में बेहोश मिली थी। अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोग उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गये थे। उन्होंने बताया कि अकोला के एक अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है। अधिकारी ने बताया कि बच्ची के परिजनों की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 तथा 307 और यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया गया और उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments