Wednesday, March 27, 2024
Google search engine
HomeCrimeमुंबई के पोर्ट से भारी मात्रा में 24 करोड़ की विदेशी सिगरेट...

मुंबई के पोर्ट से भारी मात्रा में 24 करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त, 5 गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने 1.2 करोड़ विदेशी सिगरेट जब्त की है जिनका बाजार में अनुमानित मूल्य 24 करोड़ रुपये है। इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई ने रविवार को यह जानकारी दी। डीआरआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय मानकों के अनुरूप नहीं होने के कारण इस तरह की सिगरेट को भारत में आयात करने पर पाबंदी है। इसमें बताया गया है कि विशेष सूचना के आधार पर प्रतिबंधित सामग्री को एक कंटेनर से जब्त किया गया जिसे मंजूरी के लिए संभवत: ‘अर्शिया फ्री ट्रेड वेयरहाउसिंग जोन’ (एफटीडब्ल्यूजेड) भेजा जाना था। डीआरआई अधिकारियों ने इस कंटेनर की आवाजाही पर निरंतर नजर रखी। विज्ञप्ति के अनुसार यह पता चला है कि नवी मुंबई में न्हावा शेवा बंदरगाह से निकाले जाने के बाद कंटेनर को उसके गंतव्य तक पहुंचाए जाने के बजाय एक निजी गोदाम में ले जाया गया, जबकि इसे अर्शिया एफटीडब्ल्यूजेड ले जाया जाना था। डीआरआई अधिकारियों ने तब गोदाम में कंटेनर की जांच की। विज्ञप्ति के अनुसार, जांच के दौरान पता चला कि 40 फुट के समूचे कंटेनर में विदेशी सिगरेट भरकर रखी गई है जिन्हें भारतीय मानकों के अनुरूप नहीं होने के कारण भारत लाने पर प्रतिबंध है। विज्ञप्ति के मुताबिक, गिरोह ने सीमा शुल्क अधिकारियों को धोखा देने के लिए सिगरेट को कंटेनर से बाहर निकालकर और आयात दस्तावेजों में घोषित सामान के साथ बदलकर उसकी तस्करी करने की साजिश रची थी। डीआरआई ने कहा कि कंटेनर से विभिन्न ब्रांड की 1.07 करोड़ विदेशी सिगरेट जब्त की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments