HomeCrimeअहमदनगर में दो समूहों के बीच झड़प में पांच लोग घायल, सात...

अहमदनगर में दो समूहों के बीच झड़प में पांच लोग घायल, सात गिरफ्तार

अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में विभिन्न समुदायों के दो समूहों के बीच झड़प में कम से कम पांच लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना राज्य की राजधानी से लगभग 270 किलोमीटर दूर राहुरी के गुहा गांव में सोमवार सुबह हुई, जब एक समूह नाथपंथी संप्रदाय के एक मंदिर में अनुष्ठान कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि यह मंदिर दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के करीब स्थित है। उन्होंने कहा चूंकि मंदिर में प्रार्थना की जा रही थी और स्पीकर तेज आवाज में था, दूसरे समुदाय के एक समूह ने आवाज कम करने के लिए कहा। हालांकि, इससे दोनों समूहों के बीच बहस हुई। विवाद के दौरान मंदिर के पुजारी और एक अन्य व्यक्ति की दूसरे समूह ने पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि इसके चलते दोनों समूहों के बीच झड़प हो गई। झड़प के दौरान मंदिर पर पत्थर फेंके गए, जिसके बाद उस समूह ने भी दूसरे समूह के धार्मिक स्थल पर भी पत्थर फेंके। उन्होंने बताया कि घटना में कम से कम पांच लोग घायल हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि पथराव के कारण दोनों धार्मिक स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद अहमदनगर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और गांव में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अधिकारी ने बताया कि राहुरी पुलिस स्टेशन में दोनों तरफ से शिकायत दिये जाने के बाद दोनों समूहों के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments