Friday, March 29, 2024
Google search engine
HomeCrimeपहले गोली मारी फिर धारदार हथियार से काट डाला, पुणे में सामाजिक...

पहले गोली मारी फिर धारदार हथियार से काट डाला, पुणे में सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या

मुम्बई। महाराष्ट्र के पुणे में बीते शुक्रवार की दोपहर एक सामाजिक कार्यकर्ता को दिन दहाड़े अज्ञात बदमाशों ने पहले गोली मारी फिर धारदार कोयता से वार किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पुणे शहर के रहने वाला किशोर गंगाराम अवारे के रूप में की गई है। इस बात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर गंगाराम अवारे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि किशोर गंगाराम अवारे पर गोली चलाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक बदमाशों की पहचान शुरू कर दी है। घटना बीते शुक्रवार की दोपहर की है। उस वक्त किशोर आवारे किसी काम की वजह से तलेगांव के नगर पालिका भवन गए थे।काम खत्म होने के बाद जैसे ही किशोर आवारे नगर पालिका भवन से बाहर निकले तो अज्ञात बदमाशों ने किशोर आवारे पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने की वजह से किशोर अवारे जमीन पर गिरकर छटपटाने लगे। इसके बाद अज्ञात बदमाशों ने किशोर अवारे पर धारदार कोयता से वार किया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। अज्ञात बदमाशों के जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा किशोर आवारे को अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि किशोर आवारे का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अज्ञात बदमाशों द्वारा किशोर आवारे पर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर अज्ञात बदमाशों को ढूंढ रही है। बता दें कि अज्ञात बदमाशों को पकड़ने के लिए अलग अलग टीमों को बनाया गया है। ये भी आपको बता दें कि किशोर गंगाराम आवारे ने नगर पालिका का चुनाव भी लड़ा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments