HomeEntertainmentEntertainment: विद्या बालन की फिल्म 'नियत' कई पायरेसी वेबसाइट्स पर हुई लीक

Entertainment: विद्या बालन की फिल्म ‘नियत’ कई पायरेसी वेबसाइट्स पर हुई लीक

Entertainment

विद्या बालन ‘नियत’ के साथ चार साल के अंतराल के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापस आ गई हैं। अनु मेनन के निर्देशन में बनी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म में विद्या बालन को एक जासूस की भूमिका निभा रही हैं, जो एक हत्या से जुड़े रहस्यों को उजागर करती है।

विद्या बालन को आखिरी बार मिशन मंगल में देखा गया था, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार थे। उनकी आखिरी सोलो नाटकीय फ़िल्म सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित ‘तुम्हारी सुलु’ थी। अपनी पिछली कुछ फिल्मों में विद्या बालन के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए नियत को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता थी, लेकिन फिल्म रिलीज होने के कुछ ही घंटों के भीतर कई पायरेसी वेबसाइट्स पर लीक हो गई।

फ़िल्म की बात करें तो इस दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री का निर्देशन अनु मेनन ने किया है, जिन्होंने पहले विद्या बालन के साथ फिल्म शकुंतला देवी में काम किया था। विद्या बालन के अलावा, नियत के कलाकारों में राम कपूर, राहुल बोस, शहाना गोस्वामी, नीरज काबी, अमृता पुरी, दीपानिता शर्मा, निकी वालिया, शशांक अरोड़ा, प्राजक्ता कोली और दानेश रज़वी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments