HomeEntertainmentEntertainment: ऐश्वर्या की फिल्म 'पीएस-2' ने दो दिन में कमाए 50 करोड़,...

Entertainment: ऐश्वर्या की फिल्म ‘पीएस-2’ ने दो दिन में कमाए 50 करोड़, सलमान की फिल्म का रहा बुरा हाल

Entertainment

तमिल फिल्म डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन-2’ इस वक्त चर्चा में है। दो दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दूसरी तरफ सलमान खान (Salman Khan’s) की ‘किसी का भाई किसी की जान’ का जादू फीका पड़ गया है।

हालांकि, फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन-2’ के हिंदी वर्जन ने ज्यादा कमाई नहीं की, लेकिन तमिल भाषा की फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब तक फिल्म ने 50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसलिए तमिल सुपरस्टार चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, तृषा कृष्णन और जयराम रवि स्टारर डायरेक्टर मणिरत्नम की यह फिल्म काफी चर्चा में है। यह फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

दूसरी तरफ, सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने पहले दिन 15.81 करोड़ रुपये बटोरे। फिल्म ने वीकेंड में 26.61 करोड़ रुपये बटोरे। 9वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने कुल 97.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments