HomeArchitectureBreakingखतरनाक इमारतों का सर्वेक्षण करने का निर्णय

खतरनाक इमारतों का सर्वेक्षण करने का निर्णय

प्रमोद कुमार
डोंबिवली।
कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका क्षेत्र में पुरानी, खतरनाक इमारतों के ढहने से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इन इमारतों का सर्वेक्षण करने का निर्णय लिया है। इसके लिए मनपा आयुक्त ने उप-अभियंता, शहर नियोजन विभाग के सर्वेयर, संपत्ति विभाग के अनुभाग क्लर्क और स्टेशन, उप-स्टेशन अधिकारियों की एक विशेष टीम बनाई है। इस टीम में मनपा के सभी प्रभागों में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। मनपा क्षेत्र में इमारतें प्रथम दृष्टया खतरनाक हैं या नहीं, यह निर्धारित करने के लिए उक्त टीम बनाई गई है, जो संबंधित वार्ड में खतरनाक इमारतों का सर्वेक्षण करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी यह टीम तुरंत काम शुरू करेगी। सर्वेक्षण करके अपनी रिपोर्ट मुख्यालय में प्रस्तुत करने का आदेश अपर आयुक्त मंगेश चितले ने जारी किया है। टीम को प्रतिदिन शाम को संबंधित विभाग के सहायक आयुक्त को उसी दिन देखी गई खतरनाक इमारतों की सूची के साथ दैनिक गतिविधियों की रिपोर्ट भेजनी होगी। उक्त आदेश में यह भी कहा गया है कि संबंधित विभाग के सहायक आयुक्त टीम से सूचना प्राप्त होते ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments