HomeCrimeडंपर ने चार गाड़ियों को मारी टक्कर, 1 की मौत, 3 की...

डंपर ने चार गाड़ियों को मारी टक्कर, 1 की मौत, 3 की हालत गंभीर

मुंबई। मुंबई के चूनाभट्टी में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार सीमेंट मिक्सर ट्रक ने चार वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह भयानक हादसा ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चूनाभट्टी के पास एक तेज़ रफ़्तार आरसीसी मिक्सर ट्रक ने चार वाहनों को कुचल दिया। मिक्सर ट्रक ने दो एक्टिवा, एक मोटरसाइकिल और एक पीयूसी वैन को टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. घायलों को पास के सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। चूनाभट्टी पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से फिसलन भरी सड़क के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद सीमेंट मिक्सर ट्रक सड़क के किनारे पलट गया। इस टक्कर से वाहन और सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में शामिल दो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि टक्कर से पीयूसी वैन के परखच्चे उड़ गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments