Thursday, May 14, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraपूर्णा नदी पर 10 बंधारे और सिंचाई परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा...

पूर्णा नदी पर 10 बंधारे और सिंचाई परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश

मुंबई। जलसंपदा मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील ने निर्देश दिए हैं कि पूर्णा नदी पर प्रस्तावित 10 श्रृंखलाबद्ध बंधारों तथा भराडी लघु सिंचाई परियोजना के पुनर्नियोजन से जुड़े कार्यों को तय समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में सिंचाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। बुधवार को मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील ने विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार, जलसंपदा विभाग के सचिव संजय बेलसरे, गोदावरी पाटबंधारे विकास महामंडल के कार्यकारी संचालक जयंत गवळी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि इस योजना की अनुमानित लागत लगभग 534.92 करोड़ रुपये है। इसके तहत 4.79 दलघमी जल भंडारण क्षमता तथा 1422 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। समीक्षा के दौरान छत्रपति संभाजीनगर जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं — अजिंठा बंधारा (सिल्लोड), खेळणा मध्यम परियोजना तथा पूर्णा नदी पर प्रस्तावित 10 श्रृंखलाबद्ध बंधारों — की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। अजिंठा बंधारा परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 250 करोड़ रुपये बताई गई है। परियोजना के तहत 7.00 दलघमी जल भंडारण क्षमता विकसित की जाएगी। अधिकारियों को सर्वेक्षण के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, खेळणा मध्यम परियोजना में जलाशय की क्षमता बढ़ाने के लिए ऊंचाई बढ़ाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की गई। इस परियोजना का कुल जल भंडारण 12.60 दलघमी तथा सिंचाई क्षमता 2429 हेक्टेयर है। अधिकारियों ने बताया कि जलाशय में गाद जमा होने से जल भंडारण क्षमता कम हो गई थी, जिसे पुनः बहाल करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments