Thursday, May 14, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraन्हावरा फाटा-जामखेड राष्ट्रीय राजमार्ग के घटिया निर्माण पर भड़के विधान परिषद सभापति...

न्हावरा फाटा-जामखेड राष्ट्रीय राजमार्ग के घटिया निर्माण पर भड़के विधान परिषद सभापति राम शिंदे

मुंबई। न्हावरा फाटा से जामखेड तक बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-548डी) के खराब निर्माण कार्य और अधूरे पड़े प्रोजेक्ट को लेकर महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े दरारें पड़ चुकी हैं, गड्ढों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों की जान जा रही है। वर्ष 2019 में शुरू हुआ यह काम अब तक पूरा नहीं होना बेहद गंभीर मामला है। बुधवार को विधानभवन में आयोजित समीक्षा बैठक में सभापति राम शिंदे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के सचिव (राष्ट्रीय राजमार्ग) संतोष शेलार आठ दिनों के भीतर मौके का दौरा कर वस्तुनिष्ठ निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में अधीक्षक अभियंता तृप्ति नाग, कार्यकारी अभियंता संजय शेवले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि अहिल्यानगर के अपर जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक के दौरान राम शिंदे ने न्हावरा फाटा से अढळगांव तक सड़क के अधूरे काम, सड़क पर पड़ी दरारों, दुर्घटनाओं और किसानों की जमीन से मुरूम उठाकर भुगतान न करने से संबंधित फोटो और वीडियो प्रस्तुत किए। उन्होंने निधि के दुरुपयोग, नागरिकों की परेशानी और बढ़ते हादसों पर तीखी नाराजगी व्यक्त की। सभापति ने निर्देश दिए कि सड़क को तत्काल यातायात योग्य बनाया जाए और सभी जरूरी मरम्मत कार्य तेजी से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जामखेड शहर से गुजरने वाले हिस्से में अतिक्रमण हटाकर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी बारिश के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पहले से तैयारी करे। नगर परिषद, राजस्व विभाग, भूमि अभिलेख विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, पुलिस प्रशासन और ठेकेदार आपसी समन्वय स्थापित कर 31 मई तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments