HomeArchitectureBreakingउपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने परिवार संग मनाया धुलिवंदन

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने परिवार संग मनाया धुलिवंदन

ठाणे। राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को ठाणे स्थित अपने निवास पर परिवार और समर्थकों के साथ धुलिवंदन का पर्व मनाया। श्री शिंदे ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस सरकार द्वारा दिए गए सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। धुलिवंदन समारोह में उपमुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी लता शिंदे, पुत्र सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, बहू वृषाली, पोता रुद्रांश, कार्यकर्ता, मीडिया प्रतिनिधि और पुलिस कर्मी भी शामिल हुए। उन्होंने सभी से रासायनिक रंगों से बचने और प्राकृतिक रंगों के उपयोग का अनुरोध किया, साथ ही महाराष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री शिंदे टेंभी नाका स्थित आनंद आश्रम पहुँचे, जहाँ उन्होंने धर्मवीर आनंद दिघे के चित्र पर रंग अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शिवसैनिकों और नागरिकों के साथ धुलिवंदन का आनंद लिया। शिंदे ने विपक्ष को भी होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्हें सरकार की विकास यात्रा में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य की महायुति सरकार विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनता के जीवन में खुशियों के सतरंग बिखेर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments