Thursday, April 25, 2024
Google search engine
HomeझारखंडDehradun: उत्तराखंड सरकार के दो काम पूरे देश के लिए बनेंगे मार्ग...

Dehradun: उत्तराखंड सरकार के दो काम पूरे देश के लिए बनेंगे मार्ग दर्शन : डॉ.संजीव बालियान

Dehradun

इन नौ सालों में विकास की गति तेज हुई, तुष्टिकरण किसी का नहीं, पुष्टिकरण सबका, हमारा मूलमंत्र है

देहरादून:(Dehradun) केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर कहा कि इस अवधि में विकास की गति तेज हुई है। तुष्टिकरण किसी का नहीं बल्कि पुष्टिकरण सबका हमारा मूलमंत्र है। यह बात केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर राजपुर रोड के एक होटल में आयोजित मीडिया संवाद में केंद्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान ने कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार के दो काम पूरे देश के लिए मार्ग दर्शन का काम करेंगे। इनमें समान नागरिक संहिता और अवैध अतिक्रमण पर प्रहार जैसे कार्य प्रमुख है।

केंद्रीय मंत्री डा. बालियान ने कहा कि हम किसी सरकार का मूल्यांकन करते हैं तो तुलनात्मक रूप से करना चाहिए तभी सरकार के कार्यकाल का आंकलन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 2009 से 2014 तक जो सरकार थी उसका भी हमें ध्यान रखना चाहिए जब हम समाचार पत्र खोलते थे और चाय के साथ एक घंटा पढ़ते थे। ऐसे में हमें केवल समाचार पत्रों में घोटाला, भ्रष्टाचार आदि ही दिखाई देते थे। लोग सोचते थे कि देश बचेगा भी या नहीं। कब कहां कौन सा बम फूट जाएगा, कब कहां दंगा हो जाएगा, इसका पूर्वानुमान नहीं किया जा सकता था। लोग सोचने लगे थे कि देश कौन संभालेगा। विश्वास करना संभव नहीं था।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकास के सूत्रों के कारण ही 2014 में नरेद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और लोगों की आशा बढ़ने लगी। 2014 से विकास की शुरूआत भारतीय जनता पार्टी ने शुरू की थी। प्रधानमंंत्री ने जन समर्थन के बल पर देश चलाया उनका हर कार्य समाज और जनता के लिए होता है। कोरोना काल में जब वैक्सीन की मारा मारी थी लोग जान गंवाने लगे थे ऐसे में प्रधानमंत्री के आग्रह पर कोरोना वैक्सीन बनी और डेढ़ सौ देशों को भी वैक्सीन दी गई। उनकी जनता का भी प्राण बचाया गया। यहीं नहीं देश के 220 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गई जो अपने आप में इतिहास बन गया।

उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे विकसित देश भी इतनी तेजी से टीकाकरण नहीं कर पाए। यह विश्व का सबसे बडा़ टीकाकरण अभियान था। साढ़े तीन करोड़ से जयादा लोगों को घर मिला, 1172 करोड़ इज्जत घर बने। यह मतों के लिए नहीं था, इसके पीछे केवल जनता को सुविधा देने का उद्देश्य था। घर तक नल और नल तक जल पहुंचाने का काम भाजपा सरकार में हुआ। इतना ही नहीं 9.6 करोड़ घरों तक गैस पहुंचाई गई, 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन दिया गया। यह काम आम सरकार के बस का नहीं था। आयुष्मान भारत के माध्यम से पांच लाख तक का निशुल्क इलाज अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि रोटी कपड़ा और मकान आम आदमी की जरूरतें हैं। इन तीनों मोर्चे पर हमारी सरकार ने विशेष प्रयास किया। लोगों को स्वस्थ बनाने के लिए कम मूल्य की दवाएं देने के लिए 93 सौ जन औषधि केन्द्र खोले गए हैं जिन दवाओं की दरें मात्र 15 प्रतिशत तक है। इस अवधि में सरकार ने हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। किसानों के संदर्भ में उल्लेख करना आवश्यक है कि जहां लाखों को किसानों को छह हजार रुपये किसान सम्मान निधि के नाम पर दिया जा रहा है वहीं नौ वर्षों में खाद्य की कीमतें नहीं बढ़ीं। किसानों के लिए केन्द्र सरकार के लिए दो लाख 20 हजार करेाड़ खाद्य की सब्सिडी दी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के समर्पित यह नौ वर्ष का कालखंड सर्वाधिक महत्वपूर्ण। कहा कि भारी संख्या में हम सब मिलकर प्रधानमंत्री के विकास के इन कामों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इन कामों को किसी की हित साधना की दृष्टि से नहीं कर रहे हैं। हमारे लिए हर व्यक्ति, हर वर्ग, हर पंथ महत्वपूर्ण है। किसी का विशेष तुष्टिकरण नहीं, पुष्टिकरण नहीं किन्तु विकास सबका यह हमारा मूलमंत्र है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 2014 से कार्य संस्कृति बदल गई है और जो योजनाएं आ रही हैं सबके लिए आ रही हैं। इसका लाभ सबको मिल रहा है। हमारी सरकार मतों के लिए विकास के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो योजनाएं चलाई हैं, वह जन आधारित है। उन्होंने प्रदेश के विकास की भी चर्चा की। इससे पूर्व उन्होंने डॉ. संजीव बालियान, भाजपा पद्रेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, राष्ट्रीय सम्पर्क प्रमुख अश्विनी त्यागी का आभार व्यक्त किया।

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कामों की जानकारी प्रतिवर्ष जनता को दी है। अपना रिपोर्ट कार्ड प्रतिवर्ष प्रस्तुत किया है। नौ साल बीतने पर यह तुलनात्मक आख्या जनता के समक्ष प्रस्तुत हों इसके लिए आम सब साधुवाद के पात्र है। उन्होंने कहा कि मीडिया हमारे लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है और हम मीडिया के माध्यम से विकास कार्यों को जनता पहुंचा रहे है। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments