Tuesday, April 16, 2024
Google search engine
HomeFashionमहाराष्ट्र कांग्रेस नेता के विवादित बोल; कहा, थोड़े मॉडर्न बनें मुख्यमंत्री योगी...

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता के विवादित बोल; कहा, थोड़े मॉडर्न बनें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भगवा छोड़ें

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कपड़ों पर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने सीएम आदित्यनाथ को भगवा छोडक़र आधुनिक कपड़े पहनने की सलाह दी है। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि उन्हें (आदित्यनाथ) यहां से कारोबार लेकर जाने के बजाए यूपी में विकसित करने चाहिए। उन्हें भगवा कपड़े छोडक़र आधुनिक कपड़े पहनने चाहिए, क्योंकि इंडस्ट्री आधुनिकता का प्रतीक है। खास बात है कि यूपी में भाजपा सरकार फिल्म सिटी विकसित करने की तैयारी कर रही है। दलवई ने कहा कि हर रोज धर्म की बातें न करें। भगवा कपड़े न पहनें और थोड़ा मॉडर्न हो जाएं। आधुनिक विचारों को अपनाएं। लखनऊ में अगले महीने इन्वेस्टर्स समिट होना है। खास बात है कि दिसंबर में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के आठ प्रतिनिधिमंडल 16 देशों के 21 शहरों में पहुंचे थे और 7.12 लाख करोड़ रुपए का निवेश प्रस्ताव लाने में सफल हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments