HomeArchitectureBreakingकैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव की पूर्व संध्या...

कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर मोती नगर हनुमान मंदिर में हुआ भव्य आयोजन

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता (नंदी) जी के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शहर के मोती नगर स्थित ऐतिहासिक श्री हनुमान मंदिर में एक भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और समाज के विभिन्न गणमान्य नागरिकों ने सम्मिलित होकर श्री हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए और कैबिनेट मंत्री श्री गुप्ता के उत्तम स्वास्थ्य, यशस्वी जीवन एवं दीर्घायु की कामना की। जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित सदर विधायक पंकज गुप्ता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने केक काटकर और और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मंदिर परिसर में आम जनमानस और श्रद्धालुओं के बीच मिष्ठान का वितरण किया। इस दौरान नेताओं ने मंत्री जी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश औद्योगिक और निवेश के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी, शासकीय अधिवक्ता शैलेन्द्र दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला, हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, बीजेपी नेत्री मंजुलता अवस्थी, पूर्व जिला मंत्री योगेष मिश्रा बीजेपी उत्तर प्रदेश के चिकित्सा प्रभारी डॉ. महेश चन्द्र, भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र पटेल, उन्नाव दवा एसोसिएशन के अध्यक्ष मयंक बाजपेई,जिले के समाजिक कार्यकर्ता डाक्टर कुंवर मनीष सिंह सेंगर,पूर्व सभासद आदर्श गौतम, राहुल कश्यप और गोपाल अवस्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार एशो कानपुर के अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव प्रिंस जिले के वरिष्ठ पत्रकार प्राचीन्द्र मिश्रा, पत्रकार प्रदीप तिवारी ,पत्रकार नीरज सोनी पत्रकार तरुण द्विवेदी पत्रकार विकास जायसवाल इंडेन गैस के प्रबंधक राम जी मिश्रा, कर्म क्रांति सेवा फाऊंडेशन के अध्यक्ष चेतन मिश्रा युवा बी जे पी नेता और शहर के व्यवसाई अनुज पांडे सहित भारी संख्या में सम्मानित पदाधिकारी, प्रबुद्ध जन और देवतुल्य कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन ‘भक्तिमय उद्घोष के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments