HomeArchitectureBreakingखार पुलिस ने 18 साल से कोर्ट को चकमा दे रहे फरार...

खार पुलिस ने 18 साल से कोर्ट को चकमा दे रहे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

मुंबई। करीब 18 वर्षों से पुलिस और अदालत की नजरों से बच रहे चोरी के एक मामले के फरार आरोपी को खार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद कामिल उर्फ कलीम अंसारी (67) के रूप में हुई है, जो शुक्लाजी स्ट्रीट, गेहराज भाई लेन, नवाब चॉल, नागपाड़ा, मुंबई का रहने वाला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2008 में खार पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 447/2008 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 379 और 34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की सुनवाई बांद्रा पूर्व स्थित 9वें अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी न्यायालय में चल रही थी। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी लगातार अदालत में गैरहाजिर रह रहा था और लंबे समय से पुलिस तथा अदालत की नजरों से बचकर फरार था। आरोपी के लगातार अदालत में पेश नहीं होने के कारण न्यायालय ने 6 मई 2022 को उसके खिलाफ उद्घोषणा जारी की थी। इस बीच, खार पुलिस स्टेशन की विशेष निगरानी और तड़ीपार विरोधी टीम फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी गोरेगांव पूर्व के संतोष नगर इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संतोष नगर इलाके में जाल बिछाया और बेहद सतर्कता के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। यह कार्रवाई खार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष काटे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक सचिन वाघ, पुलिस उपनिरीक्षक दिनेश पाटील, पुलिस हवलदार गुरव, पोफळे, पवार और माने तथा पुलिस कांस्टेबल ठोंबरे की टीम ने की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments