Homeउत्तर प्रदेशउन्नाव में कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की 82वीं जयंती, नेताओं ने...

उन्नाव में कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की 82वीं जयंती, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में गुजरात से विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के नियुक्त पर्यवेक्षक अम्रुत ठकोर ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में संचार क्रांति की नींव रखी, 18 वर्ष की आयु में मताधिकार का अधिकार दिया तथा ग्राम पंचायतों को अधिक अधिकार देकर ग्रामीण विकास को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ते देखना चाहते थे और देश के विकास के लिए कई दूरदर्शी फैसले लिए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कठिन परिस्थितियों में राजीव गांधी ने देश की जिम्मेदारी संभाली और आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गोष्ठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश वाल्मीकि, हनुमत सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, कमल तिवारी, जंग बहादुर सिंह, आशुतोष मिश्रा, सूरज रावत, दिनेश शुक्ला, कृष्ण पाल यादव सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फैज फारुकी, महासचिव यूसुफ फारुकी, खुर्रम, आशीष त्रिपाठी, वैभव शुक्ला, विश्वास निगम, श्याम अवस्थी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments