Sunday, October 19, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधायक शिवाजीराव कर्डिले के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधायक शिवाजीराव कर्डिले के निधन पर जताया शोक

अहमदनगर। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वरिष्ठ नेता और राहुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवाजीराव कर्डिले के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कर्डिले का निधन राहुरी और समूचे अहमदनगर जिले के लिए एक बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने शोक संदेश में कहा- विधायक शिवाजीराव कर्डिले एक ऐसे नेता थे जो जनता से गहराई से जुड़े हुए थे और जमीनी स्तर पर विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की नब्ज को समझते हुए सहकारिता आंदोलन के माध्यम से क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाई। फडणवीस ने याद किया कि कर्डिले ने राज्य मंत्री के रूप में कैबिनेट में भी उल्लेखनीय योगदान दिया और अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहे। उन्होंने कहा, कर्डिले का आकस्मिक निधन न केवल राहुरी निर्वाचन क्षेत्र बल्कि पूरे जिले के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से एक संवेदनशील और दूरदर्शी नेता हमने खो दिया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कर्डिले, विधायक संग्राम जगताप के ससुर थे और यह दुखद घटना दोनों परिवारों के लिए गहरा आघात है। उन्होंने कहा, हम कर्डिले और जगताप परिवार के इस शोक में सहभागी हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री फडणवीस ने अंत में वरिष्ठ नेता शिवाजीराव कर्डिले को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments