HomeCrimeछोटा शकील के गुर्गे रियाज भाटी ने जेल से गवाह को धमकाया,...

छोटा शकील के गुर्गे रियाज भाटी ने जेल से गवाह को धमकाया, मामला दर्ज

मुंबई। मुंबई पुलिस ने गवाह को धमकाने के मामले में गैंगस्टर छोटा शकील के सहयोगी रियाज भाटी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, भाटी पर जबरन वसूली के एक मामले में गवाह को डराने-धमकाने का आरोप लगा है और इस सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है। जून 2022 से 4 नवंबर 2023 की अवधि के दौरान शिकायतकर्ता गवाह को भाटी और उसके करीबी सहयोगियों द्वारा लगातार धमकी दी गई। वह गवाही वापस लेने या भाटी के पक्ष में गवाही देने की दबाव बना रहे थे। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद, मुंबई की खार पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 195 (ए), 506 (2), और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
क्राइम ब्रांच ने दबोचा
रियाज भाटी मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भी करीबी रहा है। उसे गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज जबरन वसूली के एक मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने अंधेरी इलाके से गिरफ्तार किया था।भाटी पर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह से संबंधित जबरन वसूली के मामले में भी शामिल होने का आरोप है और कथित संलिप्तता को लेकर मामला दर्ज किया गया है। कथित तौर पर रियाज भाटी बार और रेस्तरां मालिकों से पैसे वसूलता था, जिसे बाद में पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को दिया जाता था।
पत्नी ने दर्ज कराया रेप केस
बता दें कि रियाज भाटी के खिलाफ अलग रह रही पत्नी रेहनुमा भाटी ने भी सांताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। रेहनुमा भाटी ने पति रियाज पर बलात्कार और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments