Wednesday, May 6, 2026
Google search engine
HomeCrimeमध्य रेल का सख्त अभियान: विदेशी पर्यटक कोटा के दुरुपयोग पर कार्रवाई,...

मध्य रेल का सख्त अभियान: विदेशी पर्यटक कोटा के दुरुपयोग पर कार्रवाई, 121 यात्री पकड़े गए

अशोक श्रीवास्तव/मुंबई। बिना वैध सहायक दस्तावेजों के यात्रा कर रहे भारतीय नागरिकों द्वारा विदेशी पर्यटक (एफटी) कोटा के दुरुपयोग के मामलों के सामने आने के बाद मध्य रेल ने अपना अभियान तेज कर दिया है। यह मामला 4 फरवरी 2026 को ट्रेन संख्या 12296 संगमित्रा एक्सप्रेस में सामने आया, जहां कुछ भारतीय यात्री विदेशी पर्यटकों के लिए अनिवार्य दस्तावेजों के बिना एफटी कोटा टिकटों पर यात्रा करते पाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफटी कोटा के तहत भविष्य की तिथियों की बुकिंग का विस्तृत विश्लेषण किया गया। जांच में पाया गया कि 24 अप्रैल 2026 से 11 जून 2026 के बीच 31 ट्रेनों में कुल 174 मूल पीएनआर एफटी कोटा के तहत जारी किए गए थे। टिकटों की प्रामाणिकता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 39 पीएनआर ऐसे पाए गए जिनमें एफटी कोटे का दुरुपयोग हुआ था। कुल 121 यात्रियों को अनियमित रूप से यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 3,56,916 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए यात्रियों को उनकी बर्थ पर बैठने की अनुमति नहीं दी गई और उन सीटों को आरएसी एवं प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को आवंटित कर दिया गया। इस पूरे मामले में किसी अधिकृत एजेंट की संलिप्तता की जांच के लिए आईआरसीटीसी से अतिरिक्त जानकारी मांगी गई है। एफटी कोटे के दुरुपयोग में शामिल व्यक्तियों और संस्थाओं की पहचान के लिए जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments