Homeठाणेठाणे में इमारत ढही, आठ माह के बच्चे समेत दो की मौत

ठाणे में इमारत ढही, आठ माह के बच्चे समेत दो की मौत

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को एक आवासीय इमारत के ढह जाने से एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। स्थानीय पालिका के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाणे महानगर पालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि भिवंडी शहर के धोबी तलाव इलाके में दुर्गा रोड पर स्थित छह फ्लैट वाली एक मंजिला इमारत देर रात 12 बजकर 35 मिनट पर ढह गई।
अस्पताल में भर्ती कराया
अधिकारी ने बताया कि सात लोगों में से आठ महीने की बच्ची तसलीमा मोसर मोमिन और 40 वर्षीय उज्मा आतिफ मोमिन की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में चार महिलाएं और 65 साल का एक पुरुष शामिल है। उन्होंने बताया कि उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बताया जा रहा है कि वे खतरे से बाहर हैं। अधिकारी ने बताया कि तलाश एवं बचाव अभियान और मलबा हटाने का काम सुबह करीब साढ़े तीन बजे पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि यह अभी तक पता नहीं चला है कि इमारत कितनी पुरानी थी और क्या यह खतरनाक संरचनाओं की सूची में थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments