Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraबीएमसी एच/पूर्व का कामचोर दुय्यम अभियंता विलास राठोर!

बीएमसी एच/पूर्व का कामचोर दुय्यम अभियंता विलास राठोर!

5 सालों से बीएमसी को लगा रहा चुना विलास राठोर, गोलीबार सीसी रोड पर 15 फीट ट्रेंच किसने किया—पता नहीं

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के आयुक्त भूषण गगरानी ने नए बने सीसी रोड पर ट्रेंच न करने के सख्त आदेश दिए हैं, इसके बावजूद एच/पूर्व विभाग में नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। वार्ड क्रमांक 94, खार पूर्व स्थित एचडीएफसी एटीएम के सामने नए बने गोलीबार रोड सीसी निर्माण पर करीब 15 फीट लंबा ट्रेंच खोदकर उसे मलबे (डिब्रिस) से भर दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले की जानकारी दुय्यम अभियंता विलास राठोर को ही नहीं है, जबकि वे उसी वार्ड के रोड अभियंता के प्रभार में भी हैं। आयुक्त के स्पष्ट निर्देश हैं कि सीसी रोड पर बिना अत्यावश्यक कारण के कोई भी ट्रेंच न किया जाए, लेकिन यहां आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए खड्डा खोद दिया गया। इस संबंध में जब संवाददाता ने सहायक अभियंता सचिन भुजबल से बात की, तो उन्होंने दुय्यम अभियंता विलास राठोर से फोन पर जानकारी ली, लेकिन उन्हें भी इस ट्रेंच के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बताया जाता है कि विलास राठोर पिछले 5 वर्षों से बीएमसी के एच/पूर्व विभाग में कार्यरत हैं, लेकिन क्षेत्र में हो रहे कामों पर उनकी निगरानी बेहद कमजोर मानी जा रही है। स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि उनका ध्यान कामकाज से ज्यादा कथित तौर पर कमीशनखोरी पर रहता है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब आयुक्त के आदेशों की अनदेखी हो रही है और जिम्मेदार अधिकारी को ही जानकारी नहीं है, तो आखिर विभाग में उनकी भूमिका क्या है और इस तरह की लापरवाही पर कब कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments