HomeCrimeलोकल ट्रेन में खूनी खेल: मामूली विवाद बना जानलेवा, युवक की चाकू मारकर...

लोकल ट्रेन में खूनी खेल: मामूली विवाद बना जानलेवा, युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी कुर्ला से गिरफ्तार

मृतक मयंक लोहार (बायीं ओर) और आरोपी रोशन सुवर्णा।

मुंबई। मुंबई पुलिस ने चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन में एक यात्री की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोशन सुवर्णा (30) के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने कुर्ला क्षेत्र से हिरासत में लिया। घटना मंगलवार रात की है, जिसने मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक मयंक लोहार (22) विरार के निवासी थे और अंधेरी स्थित एक निजी कंपनी में सेल्समैन के रूप में कार्यरत थे। वह काम से लौटते समय चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन (नंबर 90663) के प्रथम श्रेणी डिब्बे में यात्रा कर रहे थे। उसी डिब्बे में आरोपी रोशन सुवर्णा भी मौजूद था। बताया गया है कि मुंबई में हो रही भारी बारिश के बीच ट्रेन का दरवाजा खुला होने पर मयंक लोहार ने आरोपी से दरवाजा बंद करने का अनुरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान रोशन सुवर्णा ने अपने पास मौजूद धारदार हथियार निकालकर मयंक लोहार के पेट में वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल मयंक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, आरोपी बोरीवली स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन पूरी तरह रुकने से पहले ही प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास चलती ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) और मुंबई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे कुर्ला से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार आरोपी के पास कैसे पहुंचा और क्या उसके खिलाफ पहले भी कोई आपराधिक मामला दर्ज है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments