Friday, October 18, 2024
Google search engine
HomeCrimeबीजेपी ने शुरू की नफरत की राजनीति', महाराष्ट्र के अहमदनगर में घटी...

बीजेपी ने शुरू की नफरत की राजनीति’, महाराष्ट्र के अहमदनगर में घटी घटना पर बोले नाना पटोले

मुंबई। महाराष्ट्र के अहमदनगर के हरेगांव में तीन दलित युवकों को एक पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा अहमद नगर घटना पर देश और राज्य में बीजेपी ने नफरत की राजनीति शुरू की है। इसी वजह से ये सब हो रहा है। इसके लिए यह राज्य सरकार जिम्मेदार है। नाना ने कहा इसके पीछे बीजेपी की विभाजनकारी नीति जिम्मेदार है। पहले इन लोगों ने हिंदू-मुस्लिम में झगड़े लगाए, अब हिंदू और दलितों में झगड़े लगाने का काम बीजेपी कर रही है। जो इस घटना में दोषी हो, उस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस इस मुद्दे को उठाएगी और जो दलित परिवार हैं, उनको न्याय दिलाएगी।
प्याज के मुद्दे पर नाना पटोले ने क्या कहा?
नाना ने कहा, बीजेपी सरकार किसानों का फंसा रही है और उनके साथ धोखा कर रही है। इन्होंने प्याज पर निर्यात ड्यूटी लगाई। 2 लाख मैट्रिक टन खरीद करने की बात कही और उसमें भी शर्तें लगा दीं कि प्याज का आकार, प्याज का रंग ऐसा होना चाहिए। सरकार को प्याज खरीदना ही नहीं है। सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। नाना पटोले ने कहा, ‘इंडिया अलायंस बैठक के लिए राहुल गांधी मुंबई आ रहे हैं। एक सितंबर को मुंबई के दादर से तिलक भवन कांग्रेस दफ्तर तक उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। रास्तों के दोनों तरफ लोग खड़े रहेंगे। राहुल गांधी का एक रोड शो होगा। नाना पटोले ने कहा कि इंडिया का संयोजक कौन होगा, इसका फैसला सभी पार्टी के नेता मिलकर तय करेंगे।

चंद्रयान पर भी बोले नाना पटोले
नाना ने कहा नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान जिस जगह पर उतरा, उस जगह का नामकरण किया। उनको इसरो की नींव रखने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरु या विक्रम साराभाई का नाम देना चाहिए था। लेकिन बीजेपी की सत्ता जाने वाली है। उसके पहले वह आखिरी कोशिश कर रहे हैं और राजनीति कर रहे हैं।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments