
उन्नाव, उत्तर प्रदेश। थाना दही पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार थाना दही में मु0अ0सं0 121/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने 11 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर झंझरी क्रॉसिंग से करीब 200 मीटर आगे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शुभम कुमार गौतम, सौरभ उर्फ मोनू, नितीश उर्फ सुधांशू, मयंक वर्मा तथा आकिब शामिल हैं। सभी आरोपियों की उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भैंस बेचने से प्राप्त 40 हजार रुपये नकद तथा पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

