HomeIndiaBhopal: 21 मई को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2022, संभागवार पर्यवेक्षक...

Bhopal: 21 मई को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2022, संभागवार पर्यवेक्षक नियुक्त

Bhopal

भोपाल:(Bhopal) राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2022 आगामी 21 मई 2023 को प्रातः 10:00 से 12:00 एवं दोपहर 02:15 से 04:15 बजे तक, दो सत्रो में, प्रदेश के 52 संभागीय/जिला मुख्यालयों के परीक्षा केन्द्रों पर होगी। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने परीक्षा की निष्पक्षता के लिए संभागवार पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। परीक्षार्थी किसी भी तरह की गड़बड़ी व अव्यवस्था की शिकायत पर्यवेक्षकों से कर सकेंगे। यह जानकारी मंगलवार को जनसम्पर्क अधिकारी अंकुश मिश्रा ने दी।

उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा उज्जैन संभाग के लिए शेखर वर्मा, से.नि. आई.ए.एस. (मो.नं. 99265-81755), नर्मदापुरम के लिए एनसी नागराज, से.नि. उच्च न्यायिक सेवा (मो.नं. 97520-76098), ग्वालियर के लिए राजकुमार पाठक, से.नि. आई.ए.एस. (मो.नं. 94254-13561), भोपाल के लिए कृष्णमोहन गौतम, से.नि. आई.ए.एस. (मो.नं. 94250-47345), सागर के लिए शिवनारायण रूपला, से.नि. आई.ए.एस (मो.नं. 94251-47740), शहडोल के लिए रवीन्द्र कुमार मिश्रा, से.नि. आई.ए.एस (मो.नं. 94251-09437), जबलपुर के लिए अनिल कुमार नागर, से.नि. आई.एफ.एस. (मो.नं. 78794-99778), रीवा के लिए बीआर नायडू, से.नि. आई.ए.एस (मो.नं. 94256-02333), इंदौर के लिए मधु खरे, से.नि. आई.ए.एस. (मो.नं. 94251-90855) और चंबल संभाग के लिए रेणु तिवारी, से.नि. आई.ए.एस. (मो.नं. 94254-15222) को संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments