HomeIndiaBhopal: इटारसी होकर गुजरेगी केएसआर बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल ट्रेन

Bhopal: इटारसी होकर गुजरेगी केएसआर बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल ट्रेन

Bhopal

भोपाल:(Bhopal) रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के उद्देश्य से केएसआर बेंगलुरु-दानापुर के मध्य एक तरफा (single trip) स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मण्डल के इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 06567 केएसआर बेंगलुरु-दानापुर (एक तरफा) स्पेशल ट्रेन दिनांक 30 मई को केएसआर बेंगलुरु स्टेशन से 06.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.25 बजे नागपुर पहुँचेेेगी जोकि 07.30 बजे नागपुर से प्रस्थान कर, 13.40 बजे इटारसी पहुँचेेेेगी।

इसके बाद यह गाड़ी 13.50 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 17.10 बजे जबलपुर पहुँचकर, 17.20 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर, तीसरे दिन 08.00 बजे दानापुर पहुंचेगी । गाड़ी दोनों ओर से रास्ते में कृष्णराजपुरम, जोल्लारपेट्टई, काटपाडी, आराकोनम, पेराम्बूर, गुडूर, विजयवाड़ा, वारंगल, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 15 शयनयान श्रेणी, दो सामान्य श्रेणी, दो एसएलआरडी सहित कुल 21 कोच रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments