Friday, April 17, 2026
Google search engine
HomeBollywoodभोजपुरी एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह ने अपने को-स्टार पर लगाया रेप का आरोप,...

भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह ने अपने को-स्टार पर लगाया रेप का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

नशे की हालत में पुनीत सिंह ने किया रेप- प्रियांशु सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह (Priyanshu Singh) ने अपने को-स्टार पुनीत सिंह (Puneet Singh) पर रेप का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने पुनीत सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए और 29 अगस्त, 2023 को शिकायत दर्ज की। वहीं प्रियांशु सिंह ने एफआईआर दर्ज कराते हुए दावा किया कि उनके सह-कलाकार ने उनसे ‘अप्राकृतिक’ चीजें कीं। इसके साथ-साथ एक इंटरव्यू में भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह ने आरोप लगाया कि उनके को-स्टार ने उनके साथ जबरदस्ती फिजिकली की।
आपको बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस  प्रियांशु सिंह ने कहा जब मैं अपने करियर में अच्छा कर रही थी, तब मेरी उनसे सोशल मीडिया पर मुलाकात हुई। उन्होंने बातचीत की और शुरुआत में मेरे साथ बहुत मधुर और विनम्र व्यवहार किया। क्योंकि वह फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहते थे।  मैंने अपने संपर्कों के माध्यम से उसे काम दिलाने में मदद की। दिन बीतते गए, और वह पूरी तरह से मेरे भरोसे का मालिक बन गया। वह हमेशा कहता था कि वह मुझसे शादी करेगा। कुछ समय बाद, उसने मेरे घर भी आना शुरू कर दिया। वह वास्तव में मेरे आसपास ही रहने लगा’।

नशे की हालत में पुनीत सिंह ने किया रेप- प्रियांशु सिंह
इसके साथ-साथ प्रियांशु सिंह ने अपनी एफआईआर में दावा किया कि, एक दिन, जब मैं बिल्कुल अकेली थी, वह अचानक शराब के नशे में मेरे घर आया और मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा। अगली सुबह, जब उसे होश आया, तो मैं रोई और उसे पिछली रात और जबरदस्ती किए गए करतूतों के बारे में बताया. . मैंने उसे चेतावनी भी दी कि मैं पुलिस स्टेशन जाऊंगी। वह रोया और मुझसे माफी मांगी, और उसने मुझे यह कहकर सांत्वना भी दी कि वह अपने परिवार को मना लेने के बाद जल्द ही मुझसे शादी करेगा। लेकिन उसने एक बार फिर वही किया। उसने फिर से वही किया मेरे साथ जबरदस्ती की। मुझे वह करने के लिए मजबूर किया गया जो मैं नहीं करना चाहती थी। उसने मेरे बाल पकड़ लिए और मुझसे अप्राकृतिक हरकतें करने को कहा। बता दें एक्ट्रेस ने 29 अगस्त 2023 को पुलिस स्टेशन में एफआईआऱ दर्ज कराई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments