मुंबई। पिछले दिनों मुंबई उपनगर के बांद्रा पूर्व विधानसभा से विधायक ज़ीशान सिद्दीकी के पिता पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर अजित पवार की पार्टी एनसीपी में शामिल हुए थे। लेकिन उनके बेटे विधायक ज़ीशान सिद्दीकी के कांग्रेस बने हुए हैं फिर भी कांग्रेस प्रदेश आलाकमान ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह अखिलेश यादव को जिम्मेदारी दी जाने वाली है। वहीं पिता बाबा सिद्दीकी पार्टी छोड़कर अजित पवार के एनसीपी गुट में जाने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि ज़ीशान सिद्दीकी भी जल्द ही एनसीपी में शामिल हो सकते हैं। एनसीपी में शामिल होने से पहले ही कांग्रेस पार्टी ने ज़ीशान सिद्दीकी खिलाफ यह कार्रवाई की है।