Homeउत्तर प्रदेशउन्नाव में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, पारदर्शिता सुनिश्चित करने...

उन्नाव में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश

उन्नाव। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड्स के पदों पर होने वाली एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रत्येक दिन पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 21 अप्रैल 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव और अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अखिलेश सिंह सहित सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।इस दौरान अधिकारियों को भर्ती बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जाए, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता और विश्वसनीयता हर हाल में बनी रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments