Thursday, April 30, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशझांसी में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी पर...

झांसी में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

देवेश प्रताप सिंह राठौर
झांसी, उत्तर प्रदेश। जनपद में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू रूप से कराई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में जनपद के सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल तथा घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। ऑयल कंपनियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन ईंधनों की मांग और आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई बाधा या रुकावट नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के सभी पेट्रोल पंप स्वामियों और गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की आपूर्ति नियमानुसार सुनिश्चित करें। किसी भी स्थिति में गैस एजेंसी या पेट्रोल पंप द्वारा आपूर्ति को अकारण न रोका जाए और न ही ईंधन या गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जाए। साथ ही किसी भी व्यक्ति को पेट्रोल या डीजल की थोक या बल्क आपूर्ति न किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर केवल संबंधित उपभोक्ता को ही नियमानुसार उपलब्ध कराए जाएं। प्रशासन ने सभी विक्रय अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखें, ताकि कहीं भी अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए। इसके अलावा सभी पूर्ति निरीक्षकों और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी व्यक्ति या फर्म द्वारा पेट्रोल, डीजल या घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण या अवैध बिक्री करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments