Homeउत्तर प्रदेशगंगा नदी पुल पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक...

गंगा नदी पुल पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

भूपेंद्र सिंह
उन्नाव, उत्तर प्रदेश।
कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर मार्ग स्थित गंगा नदी पुल पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के ग्राम सबली खेडा़ निवासी सुनीता (45) पत्नी सूघर लाल यादव अपने छोटे पुत्र आदित्य कुमार के साथ बाइक से बिल्हौर थाना क्षेत्र के एक गांव गई थीं। वहां उनकी पुत्री शशि के हाल ही में बच्चा पैदा हुआ था। जिसे देखने के लिए वह गई थीं। आज मंगलवार सुबह करीब 8 बजे मां-बेटा बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते मे बांगरमऊ -बिल्हौर मार्ग स्थित गंगा नदी पुल पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुनीता सड़क से गिरकर ट्रक के नीचे आ गईं, जबकि बाइक चला रहा उसका पुत्र दूसरी ओर जा गिरा। हादसे में सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत यहाँ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सुनीता अपने पीछे पुत्र आदित्य कुमार , सत्य कुमार , सौरभ कुमार तथा पुत्री शालिनी ,शशि और सोनम को रोते बिलखते छोड़ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments