Monday, March 23, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraखाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर होगी मकोका के तहत कार्रवाई:...

खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर होगी मकोका के तहत कार्रवाई: मंत्री नरहरी झिरवाल

मुंबई। राज्य में खाद्य सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए जांच अभियानों को व्यापक किया जाएगा और खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ मकोका के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी खाद्य एवं औषध प्रशासन मंत्री नरहरी झिरवाल ने विधान परिषद में प्रश्नोत्तर काल के दौरान दी। सोमवार को यह मुद्दा सदस्य डॉ. मनीषा कायंदे द्वारा उठाया गया, जिस पर चर्चा के दौरान भाई जगताप, एडवोकेट अनिल परब, अमोल मिटकरी और कृपाल तुमाने ने भी उपप्रश्न पूछे। मंत्री झिरवाळ ने बताया कि वसई और अंधेरी क्षेत्रों में खाद्य एवं औषध प्रशासन द्वारा की गई छापेमारी में दूध में मिलावट के मामले में 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं, जबकि चार आरोपियों को तड़ीपार करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि मुंबई सहित बड़े शहरों में बाहर से आने वाले दूध की आपूर्ति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही विभाग में मानव संसाधन बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है और इसके लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। हाल ही में विभाग में 197 कर्मचारियों की भर्ती कर उन्हें प्रशिक्षण के बाद नियुक्त किया गया है। मंत्री झिरवाल ने यह भी बताया कि सुगंधित सुपारी के मुद्दे पर जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि इस पर उचित निर्णय लिया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments