
झांसी। उत्तर प्रदेश झांसी में आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन अवैध सट्टा लगाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 800 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई थाना मऊरानीपुर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थाना मऊरानीपुर पुलिस ने मेला ग्राउंड स्थित सुलभ शौचालय के पास करबा क्षेत्र से आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेन्द्र सिंह उर्फ गिल्ले पुत्र विजय सिंह निवासी चौगड्डा गांधीगंज थाना मऊरानीपुर जनपद झांसी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मऊरानीपुर में मुकदमा संख्या 205/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम एवं 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क संचालित करता था। उसने बताया कि इस गिरोह में अभिषेक पटेल पुत्र कालीचरन निवासी पंडवाहा थाना टोडीफतेहपुर, फिरोज मेम्बर, अभिषेक पाठक, पवन मनचंदा और साहिद अहमद भी शामिल हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी, उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र, उपनिरीक्षक रामप्रताप सिंह और उपनिरीक्षक अंकित सिंह राजावत शामिल रहे।




