Wednesday, May 20, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedकिसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, जैविक खेती अपनाने...

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, जैविक खेती अपनाने पर जोर

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में उन्नाव के कृषि भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। जिलाधिकारी ने विद्युत, उद्यान, वन, मत्स्य, बैंक, पशुपालन, कृषि और राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने किसानों को जैविक खेती अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि इससे बेहतर उत्पादन के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि हो सकती है। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के बजाय तकनीकी और नवाचार आधारित खेती की ओर बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही सभी किसानों को अपने खेतों की मिट्टी की जांच कराने की सलाह दी, ताकि मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार उपयुक्त फसल का चयन किया जा सके। उन्होंने फसल चक्र योजना को अपनाने पर भी जोर दिया और कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है। किसानों को कंपोस्ट खाद के अधिक उपयोग की भी सलाह दी गई। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की नियमित जानकारी रखने के लिए किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि उन्नाव जनपद आम उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश में अग्रणी स्थान रखता है। बैठक में उपनिदेशक कृषि, जिला मत्स्य अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर समेत अन्य अधिकारियों ने किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। किसान दिवस के दौरान कई व्यक्तिगत समस्याएं भी सामने आईं। किसान अनिल कुमार मिश्रा ने सौर ऊर्जा संचालित निजी नलकूप की मरम्मत का मामला उठाया। नितिन कुमार ने किसान पंजीकरण पोर्टल पर नाम प्रदर्शित न होने की शिकायत की। राष्ट्रीय किसान मंच के सौरव मिश्रा ने जमीन पर अवैध कब्जे का मुद्दा उठाया, जबकि बंसी लाल और कुंवर पाल ने फसल बीमा की लंबित क्षतिपूर्ति का मामला प्रशासन के सामने रखा। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि रवि चंद्र प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी, एआर को-ऑपरेटिव, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला उद्यान अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments